जय गुरुदेव आश्रम का स्थापना दिवस 14 से मनेगा
इंदौर | तेजाजी नगर स्थित ग्राम मिर्जापुर के आश्रम का स्थापना दिवस 14 व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। आश्रम में विद्युत सज्जा कर बाबा जय गुरुदेव के मंदिर को सजाया जाएगा। आश्रम अध्यक्ष चतरसिंह राजावत, छोटेलाल जायसवाल ने बताया 14 को सुबह 8 बजे भक्तों द्वारा ध्यान सुमिरन, भजन किए जाएंगे। 11 से 3 बजे तक प्रवचन किए जाएंगे। साथ ही अनुयायियों को एलईडी स्क्रीन पर बाबा जयगुरु देव के बताए मार्ग पर चलने एवं शाकाहार अपनाने का संदेश दिया जाएगा। दोपहर 1 से 3 बजे तक भोजन प्रसादी होगी। 15 फरवरी सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना के बाद 11 से 3 बजे तक रामलखन मिश्रा, प्रकाश दीवान, महेश राठौर प्रवचन देंगे।