पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरटीओ ने एजेंट से कहा जिन गाड़ियों को रजिस्टर्ड करवाया उनसे वसूली भी करवाओ

आरटीओ ने एजेंट से कहा -जिन गाड़ियों को रजिस्टर्ड करवाया उनसे वसूली भी करवाओ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | आरटीओ ऑफिस में जिस एजेंट के पते पर 351 कमर्शियल गाड़ियां रजिस्टर्ड हुईं, वह मंगलवार को आरटीओ से मिलने पहुंचा। उसने सभी गाड़ियों के मालिकों के मूल पते की जानकारी सौंपी, लेकिन आरटीओ ने उससे कहा कि तुमने गलत तरीके से अपने पते पर गाड़ियां रजिस्टर्ड करवाईं। अब ये गाड़ियां नहीं मिल रही हैं। इसलिए उनसे बकाया वसूली तुम्हें ही करवाना होगी। अन्यथा तुम पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़े बकायादारों की सूची तैयार करने में खुलासा हुआ कि एजेंट संजय शर्मा के पते पर 351 गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं। आरटीओ डॉ. एमपी सिंह ने उसे नोटिस जारी करते हुए गाड़ी मालिकों की जानकारी व अन्य दस्तावेज मांगे थे। नोटिस में कहा था कि मूल मालिक नहीं मिलते हैं और उनसे वसूली नहीं होती है तो एजेंट की संपत्ति कुर्क करते हुए उससे वसूली की जाएगी। आरटीओ ने बताया मंगलवार को एजेंट गाड़ी मालिकों के मूल पते की जानकारी लेकर उनसे मिला। गाड़ी मालिकों से बकाया जमा करवाने के लिए उसे सात दिन का समय दिया है। उन्होंने बताया ऐसे दूसरे एजेंटों के भी नाम निकाले जा रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि किन विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से गाड़ियां रजिस्टर्ड हुई हैं।

खबरें और भी हैं...