पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदमाशों ने वृद्धा के गले से चेन झपटी, युवती का बैग उड़ाया

बदमाशों ने वृद्धा के गले से चेन झपटी, युवती का बैग उड़ाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | शहर में सोमवार को लूट की दो वारदातें हुईं। तिलक पथ मेन रोड से जा रही वृद्धा के गले से बाइक से आए तीन बदमाशों ने चेन झपट ली, वहीं इंद्रपुरी काॅलोनी में जॉब से लौट रही युवती का बैग झपट लिया।

सदर बाजार पुलिस के अनुसार तिलक पथ रोड पर चंदन प्लाजा अपार्टमेंट में जी-9 में रहने वाली मालिनी पति बसंत खैर पैदल जा रही थीं तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उनके गले से डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद भी सदर बाजार पुलिस ने इलाके में घेराबंदी नहीं की। एसपी कल्याण चक्रवर्ती के निर्देश मिलने के बाद भी पुलिस लूट की घटना को दबाने की कोशिश करती रही। इधर, भंवरकुआं में बिना नंबर की स्कूटी पर आया बदमाश सोनम (25) पिता रोशनलाल गंगारे निवासी सुरभि गर्ल्स होस्टल का बैग झपट्‌टा मारकर ले गया। सोनम ने बताया वे निजी कंपनी में जॉब करती हैं। बैग में एसबीआई का एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपए व कागजात थे। मामले में पुलिस ने लूट की जगह चोरी का केस दर्ज कर लिया। इधर, छत्रीपुरा में भी एक महिला के साथ चेन लूट की कोशिश हुई, पर वे रिपोर्ट लिखाने थाने नहीं आईं।

खबरें और भी हैं...