एजुकेशन - इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 तक
इंदौर | सभी सरकारी, प्राइवेट व अनुदान प्राप्त मिडिल स्कूलों, हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों के विज्ञान में रुचि रखने वाले बच्चों के इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। सभी शिक्षण संस्था प्रमुखों, प्राचार्यों आदि से कहा गया है कि वे ई-मैनेजमेंट के अंतर्गत विज्ञान विषय के प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने वाले 2 विद्यार्थियों का चयन करें। साथ ही उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 फरवरी तक कराकर उसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय भेजें।