पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विप्रो, सिम्बॉयोसिस, डेल सहित 75 कंपनियां लगाएंगी स्टॉल

विप्रो, सिम्बॉयोसिस, डेल सहित 75 कंपनियां लगाएंगी स्टॉल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की 12 फरवरी को होने वाली मेगा लांचिंग में देश की 75 कंपनियां स्टॉल लगाएंगी। उनमें ये कंपनियां स्मार्ट शहरों में उपयोगी कम्पोनेंट की न केवल जानकारियां देंगी, बल्कि अब तक किए गए काम भी बताएंगी। कार्यक्रम में नगर निगम केंद्रीय मंत्री सहित अतिथियों को स्मार्ट सिटी पर बनी 10 मिनट की फिल्म भी दिखाएगा। मुख्य कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे का होगा।

हर पार्षद पर 100 लोग लाने का जिम्मा
लांचिंग को लेकर मेयर ने मंगलवार शाम एमआईसी सदस्यों की बैठक ली। इसमें तय हुआ कि बुद्धिजीवी, वरिष्ठ नागरिकों को कार्यक्रम में लाया जाएगा, ताकि उन्हें भी इस प्रोजेक्ट की जानकारी मिल सके। एक एमआईसी सदस्य के मुताबिक प्रत्येक भाजपा पार्षद को 100 लोग लाने के लिए कहा गया है।

अपने जन्मदिन के होर्डिंग न लगाएंगे न लगाने देंगे
बैठक में एमआईसी सदस्य चंदू शिंदे ने प्रस्ताव रखा कि हम अपने जन्मदिन पर होर्डिंग नहीं लगाएंगे। कोई लगाएगा तो उसे हटवाएंगे। शिंदे ने कहा कि मैं इसके लिए कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने को तैयार हूं। उनका समर्थन करते हुए दूसरे सदस्यों ने भी इस पर हस्ताक्षर किए। मेयर ने इसे अच्छा कदम बताते हुए होर्डिंग हटाने की कार्रवाई जारी रखने की जानकारी दी।

स्किल डेवलपमेंट- आईसीआईसीआई, स्किल डिपार्टमेंट मप्र, सिम्बॉयोसिस, क्रिस्प और अन्य।

स्मार्ट सॉल्यूशन- हनीवेल, 47 बिलियन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजिस प्रा.लि., एसएफसी, सिटी कॉर्प पुणे, एस्सेल, की-पिट, इन्फो क्राफ्ट

ये भी होंगी शामिल- ह्यूवा, हेक्सागॉन, एक्सेल इंडिया, एक्सिस, यूनिक इको रिसाइकल, एफसीएआई, जिंदल इन्फ्रा, विश्वराज इन्वायरो, अपोलो, मेंदाता।

आईटी कंपनियां- सिस्को, डेल, परसिस्टेंट, इम्पीटस, इनसाइड इंडिया, टेक महिंद्रा, एमडाक, विप्रो, एल एंड टी, ईएसआरआई, इन्फो बिंस, रिलायंस जियो, स्पार्क लाइन और अन्य।

एनर्जी- स्टर्लिंग, अक्षय उर्जा, उजास, एलएल विंड व अन्य।

ये कंपनियां होंगी शामिल
बड़ा अवसर
खबरें और भी हैं...