पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुणे सेमीफाइनल में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेसं. इंदौर | लक्ष्मण सिंह गौड़ स्मृति ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा में बीईजी पुणे ने इंदौर यूनाईटेड को 1-0 और सिटी इलेवन नीमच ने सडनडेथ में इकबाल क्लब कामठी को 8-7 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। नूतन स्कूल मैदान पर बीईजी पुणे और इंदौर यूनाइटेड के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही निमाया सिंह ने दांये छोर पर मिले पास पर गोल दागकर पुणे को 1-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। उधर, सिटी इलेवन नीमच व इकबाल क्लब कामठी के बीच मैच निर्धारित समय तक गोलरहित रहा। टाईब्रेकर में भी दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर थी।

बीईजी पुणे और इंदौर यूनाइटेड के मुकाबले का दृश्य।

खबरें और भी हैं...