दस करोड़ रुपए का टैक्स माफ करने वाला अफसर आखिरकार निलंबित
इंदौर/भोपाल डीबी स्टार
वाणिज्यिक कर विभाग के ग्वालियर के एंटी एवेजन ब्यूरो में पदस्थ उपायुक्त यूएस बैस को निलंबित कर मुख्यालय इंदौर में अटैच कर दिया है। इसकी जांच एक अपर आयुक्त कर रहे हैं।
बैस पर शासन को दस करोड़ रुपए की चपत लगाने का आरोप है। डीबी स्टार ने 21 दिसंबर 2015 के अंक में \\\"सरकार को लगाई 10 करोड़ की चपत\\\' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मामले का खुलासा किया था। यूएस बैस जब सागर में उपायुक्त थे तो उन्होंने छतरपुर की पेपटेक हाउसिंग कंपनी पर लगाए गए 10 करोड़ रुपए के टैक्स को माफ कर दिया था, जबकि उक्त कंपनी पर वाणिज्यिक कर विभाग की एंटी एवेजन ब्यूरो सतना द्वारा छापा मारकर 10 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई थी। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है। इस मामले में कुछ और अफसरों पर भी कार्रवाई होने की संभावना है।
बड़ा सवाल, अब िकस अफसर से और कैसे वसूलेंगे रािश
जांच जारी है, दोषियाें पर कार्रवाई होगी
इसकी जांच चल रही है। हमने इस मामले में एक अफसर को निलंबित किया है। 10 करोड़ की राशि कैेसे रिकवर की जाए, इस पर चर्चा चल रही है। इसमें अन्य अफसरों के नाम भी सामने आए हैं, वे भी दोषी पाए गए तो उन पर भी कार्रवाई होगी। जयंत मलैया, मंत्री, वाणिज्यिक कर विभाग, मप्र शासन