सड़क पर खुला गटर का चैंबर, रोज हो रहे हादसे
रात में लोग हो रहे हैं गंभीर दुर्घटनाओं के शिकार, शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
जिम्मेदारों की लापरवाही
डीबी स्टार इंदौर
कलेक्टर ऑफिस के पास मोती तबेला क्षेत्र की सड़क पर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां सड़क के मध्य में करीब एक हफ्ते से गटर लाइन का चैंबर खुला पड़ा है।
जिम्मेदारों की लापरवाही से रात के समय समस्या और भी गंभीर हो जाती है। वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले राहगीर भी खुले चैंबर की अनदेखी करने से चोटिल हो जाते हैं। रात में वाहन चालक युवक का दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर हो चुका है, जिसकी मदद कर आसपास के रहवासियों ने इलाज के लिए भेजा। जब क्षेत्रवासियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। बिना ढक्कन का यह गटर चैंबर राहगीरों के लिए जान का खतरा बना हुआ है। समस्या का हल करने के बजाय जिम्मेदार क्या किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में हैं?
ढक्कन तुरंत लगवाता हूं
सड़क से लोडिंग वाहनों की आवाजाही के कारण बार-बार गटर चैंबरों के ढक्कन टूट जाते हैं। अभी हाल ही क्षेत्र का निरीक्षण करके आया हूं। मैं तुरंत चैंबर में ढक्कन लगवाकर या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था से समस्या का निपटारा करवाता हूं।  र|ेश बागड़ी, पार्षद
DB Star citizen journalism
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Indore ग्रुप से 9893132476 पर जुड़ कर खबरें भेज सकते हैं।