पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेयर की घोषणा के बाद भी अवैध पार्किंग

मेयर की घोषणा के बाद भी अवैध पार्किंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को व्यवस्थित जगह देकर बाजार का रूप देने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने 2005 में सड़क हॉकर्स जोन योजना बनाई थी। इंदौर में दस स्थानों पर हॉकर्स जोन बनाए जाना थे। नगर निगम ने नवलखा चौराहे पर हाॅकर जोन बनाया था, पर वह भी वाहनों की पार्किंग बन गया है।

सड़क पर लगती हैं दुकानें
महापौर मालिनी गौड़ ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि हॉकर्स जोन से वाहनों की पार्किंग हटाई जाएगी, लेकिन अभी तक यथास्थिति बनी हुई है। हर गुरुवार यहां हाट लगता है। सुबह से फुटपाथ पर लगने वाली दुकानें शाम तक भीड़भरे बाजार का रूप लेकर सड़क तक पहुंच जाती हैं। दुकानें लगने से ट्रैफिक ठप हो जाता है।

जल्द होगी कार्रवाई
सभी जगहों पर पुन: निरीक्षण कर योजना नए सिरे से शासन को भेजेंगे। नवलखा हाॅकर जोन को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।  मािलनी गौड़, महापौर इंदौर नगर निगम

खबरें और भी हैं...