पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल के लिए निकलीं दो छात्राएं लापता

स्कूल के लिए निकलीं दो छात्राएं लापता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल के लिए घर से निकलीं चौथी और पांचवीं की दो छात्राएं लापता हो गईं। परिजन ने तलाश की तो पता चला दोनों स्कूल ही नहीं पहुंची थीं। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि उन्हें कोई बहकाकर ले गया है।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक गुरुशंकर नगर में रहने वाली अनीता पिता सुभाष पाटिल और प्रजापत नगर की शिवानी पिता पप्पू कनेल सुदामा नगर स्थित माता अत्रीदेवी स्कूल में पढ़ती हैं। गुरुवार सुबह रोज की तरह दोनों साथ में 10.30 बजे पैदल घर से निकली थीं। अमूमन शाम 5.30 बजे तक वापस आ जाती थीं, लेकिन रात 7 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिवार को चिंता होने लगी। परिजन ने स्कूल में तलाश की तो पता चला दोनों गुरुवार को स्कूल ही नहीं गई थीं। इस पर उनकी रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार शाम परिजन मोहल्ले के लोगों के साथ दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाने थाने पर पहुंचे। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। आशंका है कि वे किसी के साथ बहकावे में आकर चली गई हैं। दोनों के हाथों पर उनके नाम गुदे हैं।

मोहल्ले के लोग भी लगे तलाश में
अनीता पाटिल

शिवानी कनेल

परिजन ने बताया दोनों अच्छी सहेलियां हैं और साथ में ही स्कूल जाती हैं। उनका एकसाथ लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है। दोनों के परिजन सुबह काम पर चले जाते हैं और शाम को लौटते हैं। पूरा माेहल्ला उनकी तलाश कर रहा है। पुलिस ने दोनों के फोटो वाट्स एप पर डाल दिए हैं। साथ ही सभी थानों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस उनकी सहेलियों से भी पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...