पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस फोर्स धार में, कोर्ट में पेश नहीं हो पाए कैदी

पुलिस फोर्स धार में, कोर्ट में पेश नहीं हो पाए कैदी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला और केंद्रीय जेल से शुक्रवार को एक भी कैदी को पेशी पर कोर्ट नहीं लाया जा सका। इसका कारण धार भोजशाला में लॉ एंड ऑर्डर के लिए इंदौर से अधिकांश फोर्स भेजना बताया जा रहा है। सेंट्रल जेल से रोजाना सौ और जिला जेल से 50 से 60 कैदी पेशी पर कोर्ट भेजे जाते हैं। उन्हें लाने-ले जाने का काम जिला पुलिस लाइंस (डीआरपी) के फोर्स द्वारा किया जाता है। जितने कैदियों को कोर्ट में पेश करना होता है उसकी सूची एक दिन पहले जेल में बन जाती है और शाम को सूची डीआरपी लाइन भेजी जाती है। शुक्रवार को जेल प्रशासन को सूचना मिली कि पुलिस फोर्स धार भेजा गया है, इसलिए कैदियों को कोर्ट में पेश करने के लिए न फोर्स उपलब्ध हो सकेगा और न ही वाहन। शासकीय जिला लोक अभियोजन अधिकारी बीजी शर्मा का कहना है एक भी कैदी जेल से कोर्ट नहीं पहुंचा।

खबरें और भी हैं...