जम्मू ने शूटिंग में जीते 3 स्वर्ण पदक
इंदौर | रेवती रेंज पर आयोजित बीएसएफ की इंटर फ्रंटियर प्लाटून वैपन्स शूटिंग स्पर्धा में जम्मू ने 3, पंजाब, मेघालय, गुवाहाटी और त्रिपुरा ने 1-1 स्वर्ण पदक जीते। सेंटर फायर पिस्टल इंडिविजुअल में जम्मू के रवींद्र कुमार ने स्वर्ण, अजय कुमार ने रजत और त्रिपुरा के धर्मेंद्र ने कांस्य पदक जीता। राइफल नीलिंग पोजिशन 200 यार्ड में मेघालय ने स्वर्ण, गुवाहाटी ने रजत और मणिपुर एंड कछार ने कांस्य पर कब्जा जमाया। समापन आईडीए चेयरमैन शंकर लालवानी के आतिथ्य में शनिवार को सुबह 10 बजे होगा।