पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसेवा केंद्र कंपनी गैस चूल्हा रिपेयर के लिए अधिकृत नहीं

जनसेवा केंद्र कंपनी गैस चूल्हा रिपेयर के लिए अधिकृत नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसेवा केंद्र के नाम से एक कंपनी द्वारा शहर में गैस चूल्हा रिपेयर व गैस संबंधी अन्य समस्याओं को दूर करने की सेवा शुरू की गई है। इसके बदले में वह 150 रुपए चार्ज कर रही है। इस जनसेवा केंद्र कंपनी को लेकर गैस कंपनियों के पास कई लोगों से शिकायतें पहुंची हैं और कंपनी को लेकर पूछताछ की गई है। अब तीनों गैस एजेंसियों ने अपने सभी पदाधिकारियों को सूचित किया है कि इस जनसेवा केंद्र को लेकर लोगों को जानकारी दी जाए कि यह गैस कंपनियों से अधिकृत नहीं है।

इसके नंबर पर भी गैस पदाधिकारियों ने फोन लगाया तो वह आउट ऑफ रेंज आ रहे हैं। एचपी गैस कंपनी के डिप्टी मैनेजर कपिल राय ने कहा- गैस संबंधी किसी भी समस्या के लिए गैस एजेंसी से अधिकृत मैकेनिक ही काम कर सकते हैं, अन्य से काम कराना या उनका काम करना अवैधानिक है।

ये सावधानी रखें घर पर
जनसेवा केंद्र नाम से बनी कंपनी खुद को भारतीय सोसायटी एक्ट में पंजीकृत बताती है। विवाद होने पर झांसी कोर्ट में केस करने की बात उसने रसीद में लिखी है।

गैस कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस तरह की किसी भी कंपनी को घरों में रसोई गैस संबंधी समस्या को लेकर काम करने की मंजूरी नहीं दी गई है।

समस्या आने पर ग्राहक संबंधित गैस एजेंसी को सूचित कर सकता है, वह अपना अधिकृत मैकेनिक भेजेगी।

मैकेनिक के पास संबंधित गैस एजेंसी का आईडी होता है, ग्राहक एजेंसी से उसका सत्यापन भी कर सकता है।

मैकेनिक सेवा शुल्क के रूप में 75 रुपए लेगा, यदि कोई पार्ट बदलता है तो वह उसके लिखे एमआरपी पर आपको देगा, इससे कम या ज्यादा नहीं ले सकता है, जबकि जनसेवा केंद्र कंपनी 150 रुपए चार्ज कर रही है।

खबरें और भी हैं...