स्टूडेंट्स के बनाए वेंचर्स की मदद के लिए फंडिंग कॉनक्लेव
सिटी रिपोर्टर स्टार्टअप्स को प्रमोट करने लिए शहर का एक एजुकेशन ग्रुप ‘स्टूडेंट वेंचर फंडिंग कॉन्क्लेव’ कराने जा रहा है। 14 फरवरी को खंडवा रोड स्थित ग्रुप के इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाले कॉनक्लेव में दिल्ली और मुंबई सहित इंदौर की कंपनियां इन्वेस्टर्स के रूप में शामिल होंगी।
वे बेहतरीन स्टार्टअप को आर्थिक मदद देंगी। शहर के वे लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं जिनके पास स्टार्टअप आइडिया हो और वे फंडिंग चाहते हों। मैनेजमेंट से रजिस्ट्रेशन के लिए वे कॉलेज मैनेजमेंट से संपर्क कर सकते हैं। कॉनक्लेव में भी नि:शुल्क ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकेंगे।
FOR STARTups
अच्छे स्टार्टअप को 5 करोड़ तक की मदद