पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन साल का होगा बीएड एमएड का एकीकृत कोर्स, कल से 15 मार्च तक जमा होंगे फॉर्म

तीन साल का होगा बीएड-एमएड का एकीकृत कोर्स, कल से 15 मार्च तक जमा होंगे फॉर्म

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड ने बीएड-एमएड एकीकृत कोर्स, बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 24 अप्रैल को होगी। एकीकृत कोर्स को छोड़कर बाकी कोर्स की अवधि दो साल रहेगी।

इन कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्र 15 फरवरी से 15 मार्च तक एमपी ऑनलाइन के जरिये फॉर्म जमा कर सकेंगे। फॉर्म में गलती 16 से 18 मार्च तक सुधारी जा सकेगी। सभी कोर्स की परीक्षाएं सेमेस्टर सिस्टम से होंगी। इन काेर्स के लिए पिछले साल से प्रवेश परीक्षा शुरू हुई है। हालांकि तब बीएड और एमएड में 45 फीसदी छात्रों ने भी एडमिशन नहीं लिया था। बीपीएड और एमपीएड की भी 80 फीसदी सीटें खाली रह गई थीं। उधर, कॉलेज एसोसिएशन के गिरधर नागर व अक्षय तिवारी का कहना है शासन को कॉलेजों को सीएलसी की अनुमति देना चाहिए, ताकि छात्रों को पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश लेने में दिक्कत नहीं हो।

खबरें और भी हैं...