पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडवांस संपत्ति और जलकर भरने वालों को पुरस्कार वितरण कल

एडवांस संपत्ति और जलकर भरने वालों को पुरस्कार वितरण कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | लकी ड्रॉ में चयन के बाद पुरस्कार लेने से रह गए एडवांस संपत्ति और जलकर भरने वालों को नगर निगम सोमवार को पुरस्कार वितरित करेगा। निगम प्रांगण में दोपहर तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में महापौर मालिनी गौड़ पुरस्कार देंगी। उधर, निगम नए संपत्तिकरदाताओं को जोड़ने के लिए वार्ड और जोनवार शिविर लगा रहा है। इसी क्रम में महापौर और राजस्व समिति प्रभारी सूरज कैराे के निर्देश पर शनिवार को जोन चार के दशरथ पार्क, जोन 16 के छोटा बांगड़दा, जोन 10 के श्रीनगर एक्सटेंशन और जोन 18 के 52 खाती मोहल्ला में शिविर लगया गया। इस दौरान 125 नए खाते खोले गए और 10 लाख रुपए की आय हुई। अगले सप्ताह दूसरे जोन में शिविर लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...