पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर में अनुपम खेर बोले देश विरोधी नारे लगाना क्षम्य कैसे!

इंदौर में अनुपम खेर बोले- देश विरोधी नारे लगाना क्षम्य कैसे!

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|इंदौर. \\\"जेएनयू में जो हुआ वह बेहद शर्मनाक है। कैसे आप देश विरोधी नारे लगा सकते हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर यह हो रहा है तो ऐसी आजादी किस काम की, जिससे देश की एकता पर आंच आए। यह बात अभिनेता अनुपम खेर ने कही। वे एक नाटक की प्रस्तुति देने इंदौर आए हैं। उन्होंने जेएनयू सहित कई मुद्दों पर बात की। शेष|पेज 6 पर







जेएनयू मामले पर उन्होंने कहा- अब तो इस पर राजनीति भी की जा रही है। अरविंद केजरीवाल बोल रहे हैं कि मैं डीएम से इसकी जांच करवाऊंगा। अब जांच क्या कराना है, टेप में सभी ने सबकुछ साफ साफ देखा और सुना है। अफजल गुरु की फांसी के नाम के नारे लगाए गए थे वहां। आप सरकार से नाखुश हो सकते हैं ताे आप सरकार के खिलाफ नारे लगाइए! लेकिन देश की बर्बादी के नारे लगाना तो क्षम्य नहीं है।

रही बात असहिष्णुता की तो इतना सहिष्णु कौन देश है, जहां देश की राजधानी का मुख्यमंत्री अपने ही देश के प्रधानमंत्री को सरेआम कायर कहता हो। असहिष्णुता को लेकर पूरे देश में हल्ला मचा हुआ है… कहां से आया यह ट्रेंड। यह मार्केटिंग गिमिक है। मेरे साथ भी तो यही हो रहा है। पद्मभूषण दिया मुझे तो कहने लगे कि अरे ये तो मोदी सरकार की तरफदारी करते हैं इसीलिए मिला है.. मेरे पहले जिन्हें भी ये अवॉर्ड मिले हैं क्या वे भी किसी प्रधानमंत्री की तारीफ करने से मिले थे! राजीव गांधी को भी तो भारत र| कांग्रेस सरकार ने उनके शासन में ही तो दिया था। और देश के खिलाफ अनर्गल बोलनेवाले ये लोग कहीं भी नहीं जाने वाले हैं।



खबरें और भी हैं...