- Hindi News
- National
- सूदखोर को कोई पछतावा नहीं, बोला मैंने तो सिर्फ दो प्रतिशत ब्याज ही मांगा था
सूदखोर को कोई पछतावा नहीं, बोला-मैंने तो सिर्फ दो प्रतिशत ब्याज ही मांगा था
दंपती व मासूम बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार सूदखोर संजू उर्फ संजय को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। उसने मीडिया के सामने खुलकर कहा- मैंने तो मदद के लिहाज से दो प्रतिशत ब्याज पर रुपए दिए थे। इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पुलिस दूसरे सूदखोर की तलाश कर रही है। सूदखोरों की धमकियों से परेशान होकर प|ी व ढाई साल की मासूम बेटी की हत्या के बाद फांसी लगाने वाले पवन लालवानी ने सुसाइड नोट में सूदखोर संजू उर्फ संजय ठारवानी और नीलेश कुशवाह का नाम लिखा था। उसने लिखा था कि आरोपियों ने उससे दो ब्लैंक चेक और स्टांप पर साइन करवाए थे। वह आरोपियों को दस हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान कर चुका है। इसके बावजूद आरोपी उसे धमकी दे रहे थे।
संजू उर्फ संजय