आयोजन- आज से तीन दिनी मालवा वन मेला ग्रामीण हाट बाजार में
इंदौर | शुक्रवार से तीन दिनी मालवा वन मेले का शुभारंभ ढक्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में होगा। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन दोपहर 12 बजे उद्घाटन करेंगी। पहले दिन ग्राम वन समितियों का सम्मेलन होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शनिवार को कवि सम्मेलन होगा। मेले में दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रदर्शन किया जाएगा। 20 से ज्यादा नाड़ी वैद्य मुफ्त में असाध्य रोगों का उपचार करेंगे। एक औषधीय पौधा मेले का आकर्षण होगा जो किडनी, लीवर की बीमारियों को ठीक करने में काफी हद तक सफल है।