क्लासिक सिंगापुर सिटी के बिल्डरों पर एक और प्रकरण दर्ज
हीरा नगर पुलिस ने क्लासिक सिंगापुर सिटी के बिल्डरों पर धोखाधड़ी का एक और प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ लगातार लोग शिकायतें लेकर सामने आ रहे हैं।
हीरा नगर टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया अविनाश मोडानी और विशाल उपाध्याय की रिपोर्ट पर गुरुवार को बिल्डर अंकित श्रीवास्तव व अमन सहगल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अविनाश ने हाल में हुई शिकायत में बताया उसने दोनों बिल्डरों से 16 लाख रुपए में फ्लैट खरीदा था। फ्लैट नं. डी-304 की रजिस्ट्री भी आरोपियों ने करवा दी थी, लेकिन कब्जा नहीं दिया। जब वे मल्टी पर गए तो पता चला इसी फ्लैट को लेकर बिल्डरों ने विशाल से भी तीन लाख रुपए लेकर सौदा किया है। इस आधार पर पुलिस ने दोनों का आवेदन लेकर केस दर्ज किया। इससे पहले भी इसी बिल्डिंग के रहने वाले जुबेर अहमद ने बिल्डरों की शिकायत की थी। तब पुलिस ने केस दर्ज कर अमन को गिरफ्तार कर लिया था। अंकित फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।