इंदौर में फिर ग्रीन कॉरिडोर, लिवर-किडनी ट्रांसप्लांट
इंदौर | महिदपुर के 41 वर्षीय कारोबारी विश्वास दोशी के ब्रेन डेड होने पर उनका लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। आंखें भी दान की गई। इस तरह तीन लोगों को नया जीवन मिला। इसके लिए एक ही दिन में दो बार ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। शहर में पांच महीने में यह पांचवां मौका है जब कैडेबर ऑर्गन डोनेशन (ब्रेन डेड मरीज का अंगदान) हुआ। इस बार भी हार्ट प्रत्यारोपित नहीं हो पाया। पेज 2 भी पढ़ें