सदस्यता निधि का आधा लक्ष्य पूरा
इंदौर| भाजपा के सदस्यता अभियान हेतु क्षेत्र क्रमांक -5 के तिलक मंडल का कार्यक्रम आंबेडकर भवन में आयोजित हुआ। मंडल को सात लाख रुपए का लक्ष्य दिया गया है। शुरुआत में ही लक्ष्य का आधा, करीब सवा तीन लाख रुपया जमा हो गया। गुरुवार को राशि नगर कार्यकारिणी को सौंपी गई। भाजपा नेता नंदू पहाड़िया के मुताबिक विधायक महेंद्र हार्डिया, कमल वाघेला, उमाशशि शर्मा सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षद मौजूद थे।