पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर में मेट्रो का डेमो रन 2019 में, पहला चरण 2020 में होगा पूरा

इंदौर में मेट्रो का डेमो रन 2019 में, पहला चरण 2020 में होगा पूरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल में मेट्रो ट्रेन के प्रोजेक्ट के भदभदा-र|ागिरि तिराहे और करोंद-एम्स वाले रूट का बड़ा हिस्सा वर्ष 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस हिस्से पर ही डेमो रन होगा। भोपाल में 2019 और इंदौर में 2020 तक मेट्रो प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा हो जाएगा। यह उम्मीद मुख्य सचिव अंटोनी डिसा और जापान से आए प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई चर्चा में जताई गई। जापान के मिनिस्ट्री ऑफ इकॉनामी, ट्रेड एंड इंडस्ट्री और मिनिस्ट्री ऑफ लैंड, इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट एंड टूरिज्म के अधिकारियों के साथ चार निजी कंपनियों के प्रतिनिधि गुरुवार को भोपाल आए। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने पहले मंत्रालय में मुख्य सचिव अंटोनी जेसी डिसा और उसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में अफसरों के सामने मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट से संबंधित प्रेजेेंटेशन दिया।

जापानी अधिकारियों ने अपने प्रेजेंटेशन में यह भी बताया कि जापान में मेट्रो ट्रेन अपनी स्पीड और सर्विस के कारण बहुत लोकप्रिय है। टोक्यो में साठ प्रतिशत लोग मेट्रो में सफर करते हैं। शेष 40 फीसदी बस या कार में सफर करते हैं।

जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन एजेंसी (जायका) ने पिछले साल अक्टूबर में सिर्फ 0.3 प्रतिशत दर पर करीब 15 हजार करोड़ का लोन स्वीकृत किया है। प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों के अनुसार यह बैठक जापान के अनुरोध पर ही आयोजित की गई थी। जापानी कंपनियां अपनी विशेषताओं के बारे में मप्र के अधिकारियों से चर्चा करना चाहती थीं, ताकि यह तय किया जा सके कि जापानी कंपनियों से इस प्रोजेक्ट में क्या काम कराना है? जायका ने इस प्रोजेक्ट के लिए लोन में यह शर्त रखी है कि 30 फीसदी काम जापानी कंपनियों से कराना होगा।

मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक- 1921 में अस्तित्व में आई। रेलवे ट्रेक्शन सिस्टम यानी पॉवर सप्लाई की अग्रणी कंपनी है। जापान के ट्रेक्शन सिस्टम में 50 फीसदी भागीदारी है।

िनयोन सिग्नलन-1928 में स्थापित। आटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम, प्लेटफाॅर्म स्क्रीन डोर और डिजास्टर अलार्म सिस्टम बनाती है। दिल्ली व चेन्नई मेट्रो में भी कंपनी ने काम किया है।

कावासाकी-1896 में स्थापित कंपनी। हाई स्पीड ट्रेन, लोकोमोटिव, पैसेंजर कोच, मोनो रेल, फ्रेट व्हीकल आदि बनाती है। शिप, एयरोस्पेस आदि क्षेत्रों में भी काम करती है।

हिताची- 1910 में स्थापित एक टोटल रेल सिस्टम साॅल्यूशन कंपनी है। हाई स्पीड, इंटरसिटी, मोनो रेल सिस्टम, मेट्रो सिस्टम, लाइट रेल व्हीकल और स्ट्रीट कार सब कुछ बनाती है।

किस कंपनी की क्या विशेषता... लाइट रेल व्हीकल और स्ट्रीट कार सब कुछ
खबरें और भी हैं...