हनुवंतिया में 10 दिनी जल महोत्सव आज से
खंडवा | गुजरात के रण उत्सव और राजस्थान के डेजर्ट महोत्सव की तर्ज पर हनुवंतिया में 10 दिन का जल महोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्सव की शुरुआत करेंगे।
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू दोपहर 3 बजे खरगोन जिले के ग्राम निमरानी से चलेंगे। वे 3.25 बजे हनुवंतिया आएंगे। 3.30 बजे जल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। शाम 4.40 बजे हेलिकॉप्टर से इंदौर वापस जाएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेंद्र पटवा, सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक एवं क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहेंगे।