पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनानी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, छात्रों ने लगाया अनियमितता का आरोप

यूनानी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, छात्रों ने लगाया अनियमितता का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| अल फारूकी यूनानी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन सहित अन्य अनियमितताओं के आरोप के बाद गुरुवार को कॉलेज में हंगामा हो गया। दिल्ली से जांच के लिए सीसीआईएम की टीम आई थी, एनएसयूआई से जुड़े छात्र कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर मिलना चाहते थे, जब उन्हें रोका तो नेताओं ने हंगामा कर दिया। इसके बाद टीम के सदस्य मिले और उन्हें एनएसयूआई से जुड़े नेताओं ने ज्ञापन दिया और अनियमितताओं की शिकायत की।दरअसल, कॉलेज में 13 सीटों पर बिना प्रवेश परीक्षा के एडमिशन सहित अन्य अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठन ने यूनिवर्सिटी में आयुष विभाग को शिकायत की थी। इसके बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित हुई। भोपाल में भी शिकायत हुई थी। इन सभी के बाद दिल्ली से डॉ. अजहर खान, डॉ. मजरुद्दीन जांच के लिए कॉलेज पहुंचे।

खबरें और भी हैं...