पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपर कलेक्टर की बेटी का 12 तोला सोने का हार चोरी

अपर कलेक्टर की बेटी का 12 तोला सोने का हार चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपर कलेक्टर आनंद जैन की बेटी का 12 तोला सोने का हार चोरी हो गया है। उन्होंने ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन और घर की नौकरानी पर संदेह जताया है। पुलिस ने दोनों को संदेही आरोपी मानकर केस दर्ज कर लिया है। उधर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने ऐसी कोई घटना होने से इनकार किया है।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना 4 फरवरी की है। आनंद जैन की बेटी सौम्या जैन (डीएसपी भोपाल) की शादी का समारोह था। इसमें शरीके होने के लिए अमेरिका से उनकी दूसरी बेटी सिमी इंदौर आई थीं। वे 4 फरवरी की शाम मंगलसिटी मॉल स्थित टच एंड ग्लो ब्यूटी पार्लर पर गई थीं। उन्होंने 12 तोले का सोने का हार व करधोना पहना था। ब्यूटीशियन सपना सेजल ने मेकअप के दौरान उन्हें कहा कि यह हार अच्छा नहीं लग रहा है इसके स्थान पर आप आर्टिफिशियल हार पहन लें। उन्होंने ऐसा ही किया। शादी निपटने के बाद 7 फरवरी को जब घर में परिजन सामान समेट रहे थे तब पता चला वह हार तो गायब है। उन्होंने पूरे घर में तलाशा, लेकिन हार नहीं मिला। इसके बाद जैन ने विजयनगर थाने में शिकायत की। इसमें उन्होंने ब्यूटीशियन और घर की नौकरानी मालती पर शंका जाहिर की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

30 सालों में एेसा कभी नहीं हुआ

पार्लर संचालिका फरीदा ऊनवाला ने बताया हम 30 साल से पार्लर चला रहे हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ। सिमी को हमारी ब्यूटीशियन ने हार पहने रहने का कहा था, लेकिन उन्होंने खुद उतार दिया और साथ ले गई। उन्होंने पेमेंट भी चार दिन बाद किया, लेकिन तब भी यह बात नहीं बताई। अगले दिन आकर बोली मेरा हार गुम गया है। वे अपने पिता की पोजिशन का फायदा उठाकर झूठा आरोप लगा रही हैं।

खबरें और भी हैं...