पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल के बांगर ईरानी ने इंदौर में की थी नकली पुलिस बनकर लूट, इनाम घोषित

भोपाल के बांगर ईरानी ने इंदौर में की थी नकली पुलिस बनकर लूट, इनाम घोषित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर में पिछले दिनों हुई नकली पुलिस की वारदात में पुलिस को भोपाल के बांगर ईरानी व उसके साथियों के शामिल होने का पता चला है। डीआईजी ने आरोपियों पर बीस-बीस हजार रुपए के इनाम घोषित किए हैं।

राजेंद्र नगर क्षेत्र में 4 फरवरी को रंजना करकरे निवासी दत्तनगर के साथ वारदात हुई थी। वे घर से बीएसएनएल कार्यालय जा रही थीं। सुबह 9.30 के लगभग उन्हें दो अज्ञात बदमाशों ने नकली पुलिस बनकर वारदात का भय दिखाया और जेवर एक कागज में लपेटकर रखने के बहाने ठग लिए थे। पुलिस ने छानबीन शुरू की, तब पता चला बांगर ईरानी निवासी ईरानी मोहल्ला, रेलवे स्टेशन के पास भोपाल व उसके साथी इस वारदात में शामिल थे। बदमाशों ने दूसरी वारदात प्रेमलता गर्ग निवासी मोरसली गली के साथ खजूरी बाजार मेनरोड पर की थी। इसमें भी बांगर के शामिल होने की जानकारी मिली। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हो गई। इस पर पुलिस ने आरोपियों पर बीस-बीस हजार रुपए के इनाम घोषित किए हैं। उनकी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...