रैगिंग करने वाले पांच छात्रों को सजा
इंदौर| रैगिंग करने वाले पांच छात्रों को जिला कोर्ट ने सजा सुनाई है। आरोपी छात्रों ने पीड़ित छात्र को आवाज दी थी, उसने बात नहीं सुनी तो उसे पीट दिया था। जिला लोक अभियोजन अधिकारी बीजी शर्मा के मुताबिक आरोपी छात्र नईम शेख, देवेंद्र सिंह, सुभाषित कैथवास, धमेंद्र चौरसिया और विक्की गुप्ता को अलग-अलग धाराओं में उक्त सजा सुनाई गई है।