किशोरी ने लगाई फांसी
इंदौर | भंवरकुआं क्षेत्र के नानक नगर में गुरुवार शाम को 14 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय मनीषा पिता छोटू उर्फ भगवान मूल रूप से खरगोन की रहने वाली थी और यहां नानक नगर में परिवार के साथ रहती थी। उसके पड़ोसी दिलीप ने थाने पर सूचना दी कि शाम को मनीषा घर पर फंदे पर लटकी है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो सका।