12 स्टेशनों पर 44 नई टिकट विंडो खुलेंगी
सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को जल्दी और समय पर टिकट मिल जाए। इसके लिए रेलवे उज्जैन, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, शुजालपुर सहित 12 प्रमुख स्टेशनों पर 44 नए अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर खोलने जा रहा है। स्थान का चयन करने के साथ ही मंडल कार्यालय ने इनके स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। फिलहाल चयनित स्टेशनों पर 47 टिकट खिड़कियां हैं। 44 नई खुलने पर इनकी संख्या बढ़कर 91 हो जाएंगी।
उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक चलने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए रेलवे में बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। रेलवे का सबसे ज्यादा जोर सिंहस्थ में आने वाले यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया कराना है। सिंहस्थ में रोज लाखों यात्री ट्रेनों में सफर करेंगे। वर्तमान में उपलब्ध काउंटर इतना लोड नहीं उठा सकेंगे। रेलवे के मेला अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया सर्वे कर अनरिजर्व टिकट काउंटर की संख्या और स्थान निर्धारित कर लिए हैं। काउंटर अप्रैल से शुरू होंगे और मई तक चलेंगे।
कहां, कितने बुकिंग काउंटर खुलेंगे
स्टेशन स्थान उपलब्ध नए कुल
उज्जैन मुख्य द्वार-ए 9 0 9
मुख्य द्वार-बी 0 11 11
दूसरा प्रवेश द्वार 4 7 11
फ्रीगंज साइड 5 0 5
नीलगंगा कालोनी 2 9 11 साइड
मोहनपुरा 0 2 2
महाकाल 0 2 2
दत्त अखाड़ा 0 3 3
पवासा गांव 0 1 1
मक्सी प्लेटफॉर्म एक 1 1 2
स्टेशन स्थान उपलब्ध नए कुल
नागदा मुख्य साइड 3 1 4
बिरलाग्राम साइड 1 1 2
फतेहाबाद मुख्य साइड 2 0 2
इंदौर एमजी साइड 5 1 6
ओंकारेश्वर प्लेटफॉर्म एक 3 1 4
विक्रमनगर प्लेटफॉर्म एक 1 2 3
नईखेड़ी प्लेटफॉर्म एक 1 1 2
पालसोड़ा प्लेटफॉर्म एक 1 1 2
शुजालपुर सिटी साइड 3 0 3
रतलाम रेलवे कॉलोनी साइड 3 0 3
मंदसौर प्लेटफॉर्म एक 3 0 3
अकेले उज्जैन में 35 बुकिंग काउंटर
उज्जैन में लगभग 35 नए बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे। इनमें कुछ रेलवे कैम्पस के बाहर खोले जाएंगे। उज्जैन स्टेशन परिसर में वर्तमान में 20 काउंटर हैं। 35 नए खुलने के बाद इनकी संख्या 55 हो जाएगी।
सिंहस्थ की तैयारी