सुशील दोशी सम्मानित
हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुने गए सुशील दोशी का गुरुवार को होलकर स्टेडियम में सम्मान किया गया। मप्र क्रिकेट एसोसिएशन की मैनेजिंग कमेटी की बैठक के बाद एक सादे समारोह में एमपीसीए के चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया, अध्यक्ष संजय जगदाले और सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने दोशी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर पिछले साल अक्टूबर में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच के सफल आयोजन और होलकर स्टेडियम को टेस्ट दर्जा मिलने के साथ नितिन मेनन के अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने जाने पर बधाई दी गई। समारोह में सिंधिया ने कहा सुशील दोशी ने एमपीसीए को सुशोभित किया है। वे हमारी संस्था के नवर| हैं। मैं उन्हें केवल बधाई ही नहीं, शुभकामना भी देना चाहता हूं। सम्मानित होने के बाद दोशी ने कहा मैं हिंदी कमेंट्री और भाषा के कारण लोकप्रिय हुआ। ये हिंदी का सम्मान है।
मेरे सामने नहीं बोल पाते हैं
दोशी ने समारोह में दर्शकों के बीच बैठी अपनी प|ी का भी आभार माना और कहा मैं हमेशा ये मानता हूं कि हर आदमी की बड़ी सफलता के पीछे किसी महिला का हाथ होता है। उन्होंने मजाकिया लहजे में एक वाकये का जिक्र कर कहा एक सहेली इनसे (प|ी से) पूछ रही थी कि ये इतना धारा प्रवाह बोलते हैं तो क्या आपके सामने भी बोल पाते हैं। उन्होंने कहा बेचारे मेरे सामने बोलते तो वहां इतना कैसे बोल पाते। यह सुनते ही पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा।