पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

upcoming event

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
upcoming event

वसंत पंचमी पर होंगे कविता पाठ और रेखांकन
सिटी रिपोर्टर वसंत पंचमी पर शहर में दो रचनात्मक कार्यक्रम होंगे। पहला कार्यक्रम शुक्रवार को देवलालीकर कला वीथिका परिसर में होगा। दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे के बीच यहां शहर के चित्रकार और कला के विर्द्यार्थी कला गुरु डी. डी. देवलालीकर को समर्पित रेखांकन करेंगे। यह नि:शुल्क है और इच्छुक कलाकार और विद्यार्थी रेखांकन के लिए सामग्री अपने साथ लाएं।

13 फरवरी को काव्य पाठ
इसी सिलसिले में मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में 13 फरवरी को शाम 4 बजे काव्य पाठ होगा। समिति और इंदौर लेखिका संघ के इस साझा कार्यक्रम में कवि और कवयित्रियां वसंत ऋतु पर कविताओं का पाठ करेंगे। इस मौके पर ये सब वासंती परिधान में आएंगे। यह कार्यक्रम हिंदी के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को काव्यांजलि देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...