एमपी बोर्ड- नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 फरवरी तक होंगी
इंदौर | एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी। हालांकि इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। अलग-अलग स्कूलों में यह परीक्षाएं 27 फरवरी तक होंगी। उधर, प्राइवेट छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं मार्च में परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा सेंटर पर ही होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सहायक सचिव उमेश ठाकुर के अनुसार परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल के नंबर संबंधित स्कूल और सेंटर से बोर्ड के पास पहुंचेंगे।