पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिर्च पावडर फेंककर कारोबारी से सवा लाख लूटे

मिर्च पावडर फेंककर कारोबारी से सवा लाख लूटे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | दुकान से सिल्लक लेकर घर जा रहे नमकीन कारोबारी से शनिवार रात एक बदमाश ने मिर्च पावडर फेंककर सवा लाख रुपए लूट लिए। व्यापारी ने उसे पकड़ने की कोशिश, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। वहीं, पुलिस ने लूट की जगह चोरी का केस दर्ज किया।

मल्हारगंज पुलिस के अनुसार वारदात मालगंज चौराहे पर महेंद्र नमकीन दुकान के संचालक चंदाप्रभु जैन के साथ हुई। वे रात 10.30 बजे दुकान बंद कर सिल्लक लेकर घर जा रहे थे, तभी एक बदमाश ने सवा लाख रुपयों से भरी थैली छीन ली। जैन और उनके बेटे प्रमोद ने भास्कर को बताया बदमाश रुपए की थैली छीनकर ले गया था, ये बात पुलिस अधिकारियों को बताई तो वे एफआईआर में इसका जिक्र ही नहीं करने का बोलने लगे। जब हमें एफआईआर की कॉपी दी तो लिख दिया कि बदमाश ने मिर्च फेंकी तो मैंने रुपयों की थैली जमीन पर रख दी थी। टीआई धैर्यशील येवले ने बताया जांच के बाद धारा बढ़ा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...