पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एयरपोर्ट के पास अंडरग्राउंड होगी मेट्रो, डीपीआर बदलेगी

एयरपोर्ट के पास अंडरग्राउंड होगी मेट्रो, डीपीआर बदलेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेट्रो ट्रेन की डीपीआर में आंशिक बदलाव हो रहा है। एयरपोर्ट के पास कुछ हिस्से में मेट्रो अंडरग्राउंड होगी। इस बदलाव के चलते इंदौर की डीपीआर इस महीने के अंत तक तैयार हो पाएगी।

कंसल्टेंट से डीपीआर मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र इसे जायका को भेजेगा और मई तक लोन स्वीकृत होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इंदौर की ड्राफ्ट डीपीआर तैयार करने के बाद यह सुझाव आया कि एयरपोर्ट के पास अंडरग्राउंड मेट्रो अधिक सुविधाजनक होगी। इस बदलाव के लिए दोबारा ग्राउंड सर्वे और मॉडल टेस्टिंग किया गया। अब इसमें जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।

भोपाल के मामले में ड्राफ्ट डीपीआर ही फाइनल डीपीआर है। केवल इसे औपचारिक रूप से फाइनल डीपीआर का रूप दिया जाना है। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कंपनी के एमडी विवेक अग्रवाल के अनुसार मेट्रो की कंसल्टेंट कंपनी एलआरटीएस कंसल्टेंट के रोहित गुप्ता इन दिनों जर्मनी प्रवास पर हैं, उनके भोपाल लौटते ही भोपाल की डीपीआर मिल जाएगी। इंदौर की डीपीआर भी अंतिम चरण में है।

खबरें और भी हैं...