क्राइम वॉच पर पाकिस्तान से फोन कर मांगी मदद
क्राइम वॉच की लोकप्रियता विदेशों में भी बढ़ रही है। हाल ही में इस पर एक कॉल पाकिस्तान से आया। इसमें पति ने कहा था प|ी उसे छोड़कर भारत आ गई है। पिछले सप्ताह क्राइम वॉच पर 239 कॉल आए। स्कीम नं. 136 में एक स्थान पर विवाद की सूचना पर तत्काल पुलिस बल पहुंचाया गया। फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा मामला भी इस पर आई सूचना से पकड़ाया है।
एएसपी क्राइम विनय पॉल ने बताया कराची (पाकिस्तान) के एक व्यक्ति ने क्राइम वॉच के बारे में इंटरनेट व सोशल साइट पर पढ़ा तो उसने फोन लगाकर कहा सर, मैं कराची से बोल रहा हूं। मेरी प|ी मुझे छोड़कर भारत आ गई है, उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्लीज, उस तक मैसेज पहुंचा दो और उसे कराची भिजवा दो।