बुराई को हावी नहीं होने दें : संत कौशल
बुराई को हावी नहीं होने दें : संत कौशल
इंदौर| जीवन में बुराई को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। श्रीराम कथा और श्रीमद् भागवत कथा ही संजीवनी हैं। ये बातें स्कीम नं. 140 चित्रकूट में संत विजय कौशलजी ने श्रीराम कथा के समापन पर कही। कथा का समापन श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ।
संयोजक नानूराम कुमावत ने बताया कथा के अंतिम दिन सकारात्मक जीवनशैली की शपथ दिलाई गई। श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि किसी भी परिस्थिति में नकारात्मकता को हावी नहीं होने देंगे। व्यास पीठ का पूजन कृष्णा दास, हीरालाल कुमावत आिद ने किया। इस दौरान कई नेताओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संत से आशीर्वाद लिया।