पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर वार्ड में होंगे काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। हर वार्ड में विकास कार्य किए जाएंगे। अभी हर वार्ड में पांच-पांच कामों को किया जा रहा है। डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण कार्य चल रहा है। पहले चरण में वार्ड 71 और 42 में यह काम शुरू हुआ है। अभी इसमें 12 वार्ड और जुड़ेंगे। यह बात महापौर मालिनी गौड़ ने रविवार को वार्ड 42 में आयोजित विकास कार्योंं के शुभारंभ पर कही।

उन्होंने कहा कि नागरिक भी ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण न करें न करने दें। सभापति अजयसिंह नरूका ने बताया चंद्रलोक कॉलोनी में स्टॉर्म वॉटर लाइन, ड्रेनेज लाइन, सड़क सीमेंटीकरण कार्य, पेवर ब्लाक लगाने सहित अन्य कामों की शुरुआत हुई। इस मौके पर विधायक महेंद्र हार्डिया, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, राजेश उदावत सहित अन्य लोग मौजूद थे। वरिष्ठ समाजसेवी लालसिंह मालवीय का शॉल, श्रीफल व अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।

वार्ड 43 में 63 लाख से होंगे काम, हुआ भूमिपूजन
नगर निगम ने वार्ड 43 में रविवार को 63 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत की। क्षेत्रीय पार्षद व एमआईसी सदस्य दिलीप शर्मा ने बताया कि वार्ड में अनूप नगर महावीर बाल मंदिर के पास स्थित उद्यान में साढ़े 9 लाख के विकास कार्य, अनूप नगर मकान नंबर 289 के सामने स्थित उद्यान में पाथवे का निर्माण, रंगाई-पुताई, रिपेयरिंग का काम 9 लाख की लागत से होगा। इसी तरह क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों में बगीचों का विकास, ड्रेनेज लाइन और वॉटर रिर्चाजिंग के काम होंगे।

विकास कार्यों के लिए वार्ड में भूमिपूजन किया गया।

खबरें और भी हैं...