पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पसंद मिली और तय हो गए रिश्ते

पसंद मिली और तय हो गए रिश्ते

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाथों में युवक-युवतियों की प्रविष्टि की किताबें लिए अपने परिचित व रिश्तेदारों से जानकारी लेते हुए बड़े-बुजुर्ग व परिजन नजर आए। कोई पढ़ी-लिखी युवती की तलाश में तो कोई परिवार को एक साथ जोड़े रखने वाली युवती की तलाश में था। वहीं युवतियों के परिजन अपनी बेटियों के लिए अच्छा घर-परिवार और संस्कारी युवक की तलाश कर रहे थे। यह नजारा था रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन का।

मोदी परिसर, नसिया रोड पर श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज का अंतरप्रांतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ। समाज अध्यक्ष पं. अशोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया आयोजन में ग्वालियर, गुना, भोपाल, शिवपुरी, सागर के अलावा मुंबई, दमोह, झांसी से भी लोग अपने युवक-युवती के लिए रिश्ते की तलाश में आए थे। सम्मेलन में पांच सौ से ज्यादा प्रविष्टियां आईं। इनमें एमबीए, इंजीनियर, व्यापारी के परिजन उनके लिए युवक-युवतियों के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे थे। आयोजन के समापन तक 35 रिश्ते तय हुए। इसके अलावा लोगों का बातचीत का दौर चलता रहा।

डॉक्टर, इंजीनियर, सीए ने मंच पर बताई पसंद

इधर, गांधी हॉल में संयुक्त माली समाज महासंघ का पांचवां अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ। समाज के महामंत्री विष्णुप्रसाद वरतुने ने बताया इसमें प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित अन्य स्थानों से लोग युवक-युवतियों के रिश्ते के लिए यहां पहुंचे। मंच से इंजीनियर, सीए, डॉक्टर, व्यापारी युवक-युवतियों ने अपने परिचय दिए। बड़े-बुजुर्ग विचार-विमर्श कर रिश्ते की बात करते नजर आए। सम्मेलन में 260 प्रविष्टियां आईं, जिनमें पांच रिश्ते तय हुए और 25 की बातें चल रही हैं।

नसिया रोड स्थित मोदी परिसर में भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में मौजूद युवतियां।

खबरें और भी हैं...