जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव 20 से, जयपुर से आईं भगवान की मूर्तियां
मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव 20 से 25 फरवरी तक समर्थ सिटी गोम्मटगिरि के पास मनाया जाएगा। महोत्सव समिति के निदेशक प्रदीप बड़जात्या ने बताया इसमें तीन मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। रविवार को जयपुर से भगवान पार्श्वनाथ, शांतिनाथ और आदिनाथ की मूर्तियां इंदौर पहुंच गईं। प्रतिष्ठाचार्य विनोद कुमार रजवास, पं. मनोज कोठिया व डॉ. भरत शास्त्री के निर्देशन में सभी क्रियाएं होंगी। 20 को शुभारंभ, 21 को गर्भ कल्याणक, 22 को जन्म कल्याणक, 23 को तप कल्याणक, 24 को ज्ञान कल्याणक और 25 को मोक्ष कल्याणक का आयोजन होगा। कैलाश लुहाड़िया व मीना झांझरी ने बताया इसमें समाजजन जिनेंद्र भगवान का पूजन कर पुण्यार्जन करेंगे।
जयपुर से आई ये मूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में स्थापित की जाएगी।