महू रेड और सोनी ब्रदर्स विजयी
इंदौर | नेहरू स्टेडियम में आयोजित वाल्मीकि ट्रॉफी जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में सोनी ब्रदर्स ने लीडर्स क्लब को 2-1 से हरा दिया। आदर्श सिंह व आयुष भार्गव ने गोल किए। दूसरे मैच में यूथ क्लब ने देवी अहिल्या क्लब को 2-1 से हराया। विजेता टीम के शुभम व देवी ने गोल किए। उधर, एसएफ बॉयज ने मां शारदा क्लब को टाईब्रेकर में 4-3 से हराया। निर्धारित समय तक मैच गोलरहित रहा। आखिरी मैच में महू रेड ने कुशाभाऊ ठाकरे क्लब को 3-0 से हराया। हेमंत, आरिफ और चंदन ने 1-1 गोल किए।