मध्यप्रदेश टेनिस टीम घोषित
इंदौर | भिलाई (छत्तीसगढ़) में 15 फरवरी से होने वाली इंटर स्टेट नेशनल टेनिस चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश टीम घोषित कर दी गई। टीम का चयन मप्र टेनिस संघ के सचिव अनिल धूपर ने किया। पुरुष टीम : भावेश गौर (भोपाल), आदित्य तिवारी (ग्वालियर), राघव जयसिंघानी (इंदौर), इरफान अहमद (कप्तान), महिला : अंजली ठाकुर (भोपाल), सारा यादव (इंदौर), प्रकृति बनवानी (ग्वालियर), सीमा बनवानी (कप्तान).