300 किस्मों के 3500 गुलाबों में फर्स्ट रेड रहा किंग ऑफ द शो
किंग ऑफ द शो : फर्स्ट रेड
चित्रकला प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में तान्या धाकड़ प्रथम, निहार जैन द्वितीय, कौशिकी सांखला तृतीय रहे। मीडिल ग्रुप में तनिष्क अग्रवाल प्रथम, दिव्यांश शर्मा द्वितीय तथा वैदेही शरालकर तृतीय रहे। सीनियर ग्रुप में ऐशानी जैन ने पहला, हैलिक ठाकुर ने दूसरा तथा शशांक पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
rose exhibition
एग्ज़ीबिशन के दौरान हुई गुलाब की प्रतियोगिता में किंग ऑफ द शो चैम्पियन का पुरस्कार संस्कृति रॉयल पार्क ने जीता। व्यक्तिगत सर्वाधिक पुरस्कार रीना शर्मा ने जीते। किंग ऑफ द शो के लिए पीजी स्टील, पीथमपुर, क्वीन का पुरस्कार सोपा इंदौर, प्रिंस का पुरस्कार केश हॉलैंड, पीथमपुर तथा प्रिंसिस के पुरस्कार रीना शर्मा ने हासिल किए। गार्डन प्रतियोगिता में डॉ. मनोज गुप्ता को व्यक्तिगत तथा शहर के एक मेडिकल कॉलेज को संस्थागत पुरस्कार दिए गए। पुष्प सज्जा स्पर्धा का पुरस्कार अभिषेक वर्मा ने जीता।
सिटी रिपोर्टर वैलेंटाइन-डे के मौके पर गांधी हॉल में लगी गुलाब एग्ज़ीबिशन के अंतिम दिन रविवार को भी सैकड़ों दर्शक इन खूबसूरत फूलों को निहारने पहुंचे। इस एग्ज़ीबिशन में 300 से अधिक किस्मों के 3500 गुलाबों की नुमाइश की गई। कुल नौ रंगों के गुलाब होते हैं, ये सभी रंग यहां नजर आ रहे थे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भी गुलाब पर केंद्रित चित्रकला प्रतियोगिता में तूलिकाएं चलाईं।