ओवरऑल परफॉर्मेंस पर होता है सिलेक्शन
ओवरऑल परफॉर्मेंस पर होता है सिलेक्शन
शाखा सचिव अभय शर्मा ने बताया इस अवॉर्ड का सिलेक्शन ब्रांच के ओवरऑल परफॉर्मेंस पर होता है। ब्रांच की एक्टिविटी, उनके द्वारा किए प्रोफेशनल, सोशल तथा अन्य कार्य, इन सभी के बेसिस पर कड़े मुकाबले के बाद यह अवॉर्ड तय होता है।
felicitation
इंदौर सीए शाखा को देश की सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
सिटी रिपोर्टर द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली ने इंदौर शाखा को बेस्ट ब्रांच ऑफ इंडिया के अवॉर्ड से नवाजा है। नई दिल्ली में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, आईसीएआई के नेशनल प्रेसीडेंट सीए मनोज फडनीस तथा वाइस प्रेसीडेंट सीए एम. देवाराजा रेड्डी ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इंदौर ब्रांच चेयरमैन सुनील खंडेलवाल ने बताया इंदौर शाखा के लिए खास बात यह है कि बेस्ट ब्रांच अवॉर्ड सिंगल लॉर्जेस्ट कैटेगरी में मिला है। उन्होंने कहा कि लॉर्ज कैटेगरी में होने के कारण यह काम्पीटिशन बड़ी टफ होती है। समारोह में सेंट्रल काउंसिल मेम्बर केमिशा सोनी, विकास जैन, अभिषेक माहेश्वरी, निलेश गुप्ता, चर्चिल जैन, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र भंडारी तथा मनोज पी. गुप्ता मौजूद थे।