वैश्य महासम्मेलन कार्यसमिति की बैठक 12-13 मार्च को
इंदौर. मप्र वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12-13 मार्च को शुभ कारज गार्डन में होगी। इसमें सिंहस्थ में सेवा कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। शनिवार को संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में एबी रोड स्थित पीपल्याराव में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी एवं उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया इसमें ललित पोरवाल, मनीष लढ्ढा, डॉ. शरद जैन, अतुल बंसल, मीना झांझरी, नेहा कानूनगो सहित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गुप्ता ने कहा सिंहस्थ में बहुत कम समय बचा है। व्यापक सेवा कार्यों को देखते हुए 12-13 मार्च को होने वाली बैठक में इन्हें अंतिम रूप देना जरूरी है।
पीपल्याराव में हुई बैठक को संबोधित करते उच्च शिक्षा मंत्री गुप्ता।