इंदौर. गुलाबबाग स्थित साईं सागर मंदिर का छठा स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत बाबा के पूजन व अभिषेक से होगी। आयोजन में बाबा को 56 भोग लगाया जाएगा। शाम को महाआरती के साथ पालकी यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर संस्थापक डॉ. राजेश पी. माहेश्वरी ने बताया भजन संध्या भी होगी।