पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सवाल: क्या आप भी कोई किताब लिख रहे हैं?

सवाल: क्या आप भी कोई किताब लिख रहे हैं?

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेज 1 के शेष
जवाब: अभी तो ऐसी कोई योजना नहीं है।
पेज एक से आगे

गलत नहीं थे तो आपको टारगेट क्यों किया गया?

कोई और होता तो उसके साथ भी यही होता। वह मेरे बहाने किसी और को लक्षित कर रहे थे। वह चाहते थे कि मैं अपनी गर्दन से फांसी का फंदा हटाने के लिए किसी और का नाम ले लूं। पर मैंने ऐसा नहीं किया।

कौन किसको टारगेट करना चाहता था और क्यों।

सभी जानते हैं कि तत्कालीन सरकार को गुजरात में किसने हराया था। वह चाहती थी कि इस मामले से वह गुजरात में उन्हें हराने वाले को घेरे। इसका लाभ कुछ ऐसे सीबीआई अधिकारियों ने लेना चाहा जो रिटायरमेंट के बाद सरकार से पुरस्कार चाहते थे। सीबीआई में उस समय कुछ वरिष्ठतम अधिकारियों ने साजिश करके मुझे फंसाने की चेष्टा की।

किसी ने आपके काम को नहीं सराहा? कोई साथ नहीं आया?

चिदंबरम बतौर गृह मंत्री आए तो उन्होंने मेरी सुनी। उन्होंने मेरी सेवाओं को सबके सामने सराहा था।

कहा जाता है कि उस समय आपको खास तरह का बयान देने पर रिटायरमेंट के बाद बेहतर पद का आॅफर दिया गया था...।

यह सही है। मुझे कहा गया कि आप हमारी मर्जी का बयान दीजिए। आपको छोड़ देंगे। ऐसा नहीं करने पर आपको नतीजे देखने होंगे। लेकिन मैं अपनी जगह सही था। इसलिए मैंने कभी गलत का साथ नहीं दिया।

उन्होंने आपको धमकी दी। पर आपको तो कुछ नहीं हुआ...

मुझे सीबीआई टीम ने अहमदाबाद बुलाया था। पूरी तैयारी थी मुझे गिरफ्तार करने की। पर मैं भी पुलिस आॅफीसर ही था। उन्हें मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। ऐसे में लाचारी में मुझे वापस आने दिया। यह उनकी हार थी।

क्या आपने मौजूदा प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखी है?

मुझे किसी पद या लाभ का लालच नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का सवाल कहां उठता है? जहां तक उनसे मदद का सवाल है तो वह स्वयं उस समय दबाव में थे तो वह मेरी क्या मदद करते। उनकी ओर से न मुझे कोई मदद मिली और ना ही मुझे इसकी दरकार थी।

आगे की रणनीति क्या है?

मुझे कोई सजा नहीं हुई है। मेरा नाम किसी केस में नहीं है। मैं अपने रिटायरमेंट का आनंद ले रहा हूं। हां, यह जरूर है कि सीबीआई के कुछ अधिकारियों ने सरकार के शीर्ष पर बैठे लोगों के इशारों पर इस संस्था का दुरुपयोग किया। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...