पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानदार ने जुगाड़ से बना दी लिफ्ट, फंसकर कर्मचारी की मौत

दुकानदार ने जुगाड़ से बना दी लिफ्ट, फंसकर कर्मचारी की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामलक्ष्मण बाजार में शनिवार शाम को एक दुकान में तीसरी मंजिल पर लिफ्ट में फंसकर कर्मचारी की मौत हो गई। यह लिफ्ट किसी कंपनी की नहीं थी, बल्कि दुकानदार ने मोटर लगाकर जुगाड़ से बना ली थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला।

पंढरीनाथ पुलिस के मुताबिक घटना शाम 7.30 बजे की है। चंद्रशेखर कसेरा की रामलक्ष्मण बाजार में बर्तन की दुकान है। सामान को ऊपर तीसरी मंजिल पर शिफ्ट करने के लिए उन्होंने एक लिफ्ट बनवा रखी थी। दुकान का कर्मचारी सुनील पि ता रमेश सोलंकी 22 साल निवासी कालानीनगर शाम को सामान शिफ्ट कर रहा था। 7.30 बजे तक वह ऊपर जाने के बाद वापस नहीं आया तो दुकानदार ने तीसरी मंजिल पर जाकर देखा। यहां पता चला सुनील लिफ्ट में फंसा हुआ है। उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची। सुनील का सिर और धड़ लिफ्ट में आधा बाहर था और वह फ्लोर पर फंसा हुआ था। इसी में दबने से उसकी मौत हो गई थी।

डेढ़ घंटे बाद निकल सकी लाश- जांच में पता चला लिफ्ट की मोटर जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। टीम ने पास वाली इमारत की छत से चढ़कर लिफ्ट के सिरे पर रस्सा बांधा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट को ऊपर किया जा सका, जिसके बाद शव निकला। सुनील की मां और परिजन वहां पहुंच गए। बेटे को शव देख मां बदहवास हो गई। सीएसपी जयंत राठौर ने बताया लिफ्ट किसी कंपनी की नहीं बल्कि दुकानदार ने देशी तरीके से बनवा ली थी। क्या गड़बड़ी हुई इसकी जांच करवाई जाएगी। दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया है।

इस मोटर से चल रही थी लिफ्ट।

खबरें और भी हैं...