पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरे से जली फर्नीचर की दुकान

कचरे से जली फर्नीचर की दुकान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा रोड स्थित एक फर्नीचर दुकान में शनिवार तड़के आग लग गई। आग दुकान के पास जले कचरे से लगना बताई जा रही है। दुकान में भारी मात्रा में पुराना फर्नीचर रखा था। तेज हवा के कारण आग फैली और पूरी दुकान को चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड के अनुसार घटना सुबह साढ़े नौ बजे खंडवा रोड पर राधा स्वामी आश्रम के पास आनंदी फर्नीचर में लगी। इसके मालिक विनोद बांकोड़े ने बताया दुकान के पास किसी ने कचरा जलाया गया होगा। उसी से उड़ी चिंगारी से दुकान में आग लगी। आग में फर्नीचर जलकर खाक हो गया। तेज हवा के कारण आसपास की दुकानों में भी आग पहुंच रही थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर करीब चार टैंकर पानी से आग को नियंत्रित कर लिया। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग में दो बाइकें भी जली हैं। घटना के कारण खंडवा रोड पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

खबरें और भी हैं...