राजस्थान फ्रंटियर ओवरऑल चैंपियन
इंदौर | बीएसएफ के रेवती रेंज में आयोजित 46वीं इंटर फ्रंटियर प्लाटून वैपन्स शूटिंग स्पर्धा में राजस्थान फ्रंटियर 118 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन रहा और उसने जरनल रैना ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जम्मू दूसरे और त्रिपुरा तीसरे स्थान पर रहा। प्लाटून वैपन्स शूटिंग में जम्मू पहले, राजस्थान दूसरे और त्रिपुरा तीसरे स्थान पर रहा। पुरस्कार वितरण इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) चेयरमैन शंकर लालवानी और बीएसएफ आईजी सुनील कुमार वर्मा के आतिथ्य में हुआ। स्पर्धा में बीएसएफ के 11 फ्रंटियर के 838 शूटरों ने 13 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
शंकर लालवानी और एस.के. वर्मा विजेता टीम को पुरस्कृत करते।